20 फीट नीचे यात्रियों से भरी बस गिरी, सात लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में दारू-टाटीझरिया के सिवाने पुल पर यात्रियों से भरी बस नीचे गिर गई। शनिवार शाम करीब चार बजे हुए इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई। करीब 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। बस में 52 लोग सवार थे। पांच घायलों को रिम्स भेजा गया है। मृतकों में पांच महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हजारीबाग जिले में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया

बताया जा रहा है कि गड्ढे में चक्का चले जाने पत्ती टूट गई और बस पुल से नीचे खाई में जा गिरी। बस के नदी की तलहटी में गिरते ही चीख पुकार मच गई। मरने वालों में हरेंद्र सिंह , रानी सलूजा, रविंदर कौर, गिरिडीह सेवादार समेत 7 लोग शामिल हैं। जबकि दो लोग घटनास्थल पर बस में फंसे हैं। घायलों को ईलाज के लिए एचएमसीएच भेजा गया है। सभी मरने वाले गिरिडीह के रहने वाले हैं । एक लूना सवार भी घायल हो गया, जो उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार दोपहर 1:30 बजे बस गिरीडीह से रांची के लिए करीब 45 यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। शाम करीब 4 बजे सेवाने नदी के पुल पर पहुंचते ही उसका चक्का गड्ढे में चला गया और पत्ती टूटते ही बस करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। एक यात्री ने बताया कि वह रांची स्थित गुरुद्वारे में होने वाले समागम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। हादसा होते ही पुल के नीचे चीख-पुकार मच गई। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को निकालने में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनुज उराव, टाटीझरिया बीडीओ शाइनी तिग्गा, दारू थाना प्रभारी अमित कुमार, टाटीझरिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं, सूचना मिलते ही हजारीबाग में एचएमसीएस में डीसी भी पहुंच। बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायलों रिम्स और आरोग्यं में भेजा जा रहा है।वहीं, रांची के खेलगांव में लालगंज के समीप शनिवार की सुबह एक कार ने तीन मोटरसाइकिल सवाराें को कुचल दिया। घटना में एक की मौके पर ही मौत हाे गई। खेलगांव थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों काे बेहतर इलाज के लिए रिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related