Trending Nowशहर एवं राज्य

CG MURDER BREAKING : नक्सलियों ने यूटूबर की गोली मारकर की हत्या …

CG MURDER BREAKING: Naxalites shot and killed YouTuber…

गरियाबंद। नक्सलियों ने एक यूटूबर की गोली मारकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने युवक को रोककर पास से कनपटी में गोली मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक का नाम हिन्दू मरकाम बताया जा रहा है। घटना गरियाबंद जिले से महज 8 किलोमीटर दूर ओडिशा के नबरंगपुर जिले की है।

जानकारी के अनुसार, युवक हिन्दू मरकाम भुतबेड़ा गांव में बीते 10 सालों से अपने मामा के घर में रहता था। कुछ समय पहले वह अपने गृह ग्राम नबरंगपुर जिले के कुमली गांव आ गया था। 15 सितंबर को वो कुमली से भुतबेड़ा गांव आने के लिए निकला था। लेकिन दोपहर 12 बजे के आसपास सुनसान इलाके में उसका रास्ता रोककर कुछ लोगों ने नजदीक से उसकी कनपटी पर गोली मार दी। घटना की जानकारी लगने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले कुछ लोगो ने उसके घर में आग लगा दी थी। जिसके बाद उसने साहस दिखाते हुए नक्सलियों के खिलाफ लगातार 19 वीडियो अपलोड किए थे। वो अपने वीडियो में नक्सलियों को गलत बताता था, उनके करतूतों की पोल खोलता था। इस वजह से वो नक्सलियों के निशाने पर था। इस हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ ही बताया जा रहा है।

Share This: