Delhi Coaching Center Incident: राजधानी दिल्ली में राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे में बड़ा एक्शन हुआ है। एमसीडी ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए जेई को बर्खास्त कर दिया है, जबकि एई को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंचे जेसीबी द्वारा ढके हुए नाले से स्लैब हटाई जा रही है। बताया गया कि मौके पर तीन जेसीबी मौजूद हैं। राव कोचिंग सेंटर के विपरित जो नाला है, उससे अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
हादसे के 5 आरोपित गिरफ्तार

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार बिल्डिंग मालिक और एक थार कार का मालिक शामिल है। जिनके नाम सरबजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह और परविंदर सिंह हैं। चारों चचेरे भाई हैं। ये लोग करोलबाग में रहते हैं। इन्होंने राव आइएएस कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता को चार लाख रुपए मासिक किराए पर बिल्डिंग का बेसमेंट एरिया दे रखा था। उधर, आयुक्त अश्वनी कुमार ने बड़ी कारवाई की है। इस मामले में आयुक्त जेई को टर्मिनेट और एई को निलंबित किया गया है।

