BUDGET 2025 LIVE : किसानों, मत्स्यपालकों और बिहार के लिए बड़े ऐलान, जानिए बजट की खास बातें ..
BUDGET 2025 LIVE: Big announcements for farmers, fishermen and Bihar
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2025 पेश किया, जिसमें किसानों, मछलीपालकों और बिहार के मखाना उत्पादकों के लिए अहम घोषणाएं की गईं।
बजट की प्रमुख घोषणाएं –
1. किसान क्रेडिट कार्ड : अब 5 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा, जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी।
2. दलहन उत्पादन : सरकार तूर, उड़द जैसी दालों के उत्पादन और खरीद पर अधिक फोकस करेगी।
3. बिहार मखाना बोर्ड : बिहार में मखाना किसानों के लिए विशेष बोर्ड बनाया जाएगा, जिससे उन्हें सहायता मिलेगी।
4. मछली पालन को बढ़ावा : मत्स्य उद्योग में निवेश बढ़ेगा, विशेष रूप से अंडमान-निकोबार में सतत मछली पकड़ने को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस बजट से कृषि और मत्स्य उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे किसानों और व्यापारियों को लाभ होगा। ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें ‘खबर चालीसा’ के साथ!