Brijmohan Agrawal’s power increased in Delhi, the Centre entrusted him with a major responsibility.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति के दिग्गज नेता और रायपुर लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कद दिल्ली के गलियारों में और बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था संसद की अत्यंत महत्वपूर्ण ‘विशेषाधिकार समिति’ (Committee of Privileges) का सदस्य नियुक्त किया है
संसदीय कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका
संसद की विशेषाधिकार समिति एक बेहद प्रभावशाली और महत्वपूर्ण इकाई मानी जाती है। यह समिति संसद और इसके सदस्यों के विशेषाधिकारों के हनन से जुड़े मामलों की जांच करती है और सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होती है। बृजमोहन अग्रवाल को इस समिति में शामिल करना उनके लंबे विधायी अनुभव और राजनीतिक सूझबूझ पर पार्टी आलाकमान के भरोसे को दर्शाता है।

नियुक्ति के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और गरिमा के साथ करेंगे।

