बृजमोहन ने पुलिस पर लगाया हाथ पकड़कर गिरफ्तार करने का आरोप

Date:

जानकारी मिलने पर सदन में साथी विधायकों ने सरकार को घेरा
00 संसदीय मंत्री ने कहा यदि ऐसा हुआ है तो जानकारी लेते हैं,कार्रवाई होगी

रायपुर। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर पुलिस पर उन्हें गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है। अग्रवाल ने विधानसभा में यह मामला उठाया। भाजपा विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान विधायक की गिरफ्तारी को विशेषाधिकार का हनन बताया। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, अगर पुलिस ने हाथ पकड़कर कहा हो कि आपको गिरफ्तार किया जाता है तो यह गंभीर बात है।
दरअसल भाजपा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के नाम पर विधानसभा का घेराव करने की तैयारी की थी। भाजपा के प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर बेरिकेडिंग की थी। प्रदर्शन शुरू हुआ तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। प्रदर्शन में शामिल होकर बृजमोहन अग्रवाल विधानसभा पहुंचे तो उन्होंने पहले गिरफ्तारी की बात कहकर विशेषाधिकार का मुद्दा बनाया।
भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा, इस पर सरकार का जवाब आना चाहिए। विधायक नारायण चंदेल ने इसे विशेषाधिकार हनन का मामला बताया। विधायकों ने कहा, वहां प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज हुआ है। विधानसभा सत्र के दौरान विधायक को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा, मैं सारी जानकारी प्राप्त कर लेता हूं। अगर गिरफ्तारी की गई है तो सूचना विधानसभा को आनी ही चाहिए थी।
इसके बाद अग्रवाल ने कहा, उन्हें विधानसभा आने से रोका गया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, मुझे रास्ता बदलकर विधानसभा आना पड़ा। पुलिस ने बैरिकेड लगाया था। विधायकों को रोका नहीं जा सकता कार्यवाही में शामिल होने से। ये विशेषाधिकार का मामला है। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, प्रिविलेज का मामला है ये सूचना दे सकते हैं। अगर विधायक को हाथ पकड़कर कहा गया कि गिरफ्तार किया गया तो ये गंभीर मामला है। मैं जानकारी लेता हूं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related