Viral News: कैफे ने वसूला ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Viral News: Cafe Levies ‘Gas Crisis Charge’—Goes Viral on Social Media

Viral News: एलपीजी सिलेंडर ( LPG Cylinder ) की किल्लत की खबर से तो आप वाकिफ होंगे ही। इस वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत कई शहरों में रेस्टोंरेंट या सड़क किनारे लगने वाले खाने-पीने के ठेले बंद हो रहे हैं। देशभर में जारी LPG संकट के बीच बेंगलुरु के एक कैफे ने अपने ग्राहक को नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ (गैस संकट शुल्क) लगा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर कैफे की रसीद की फोटो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।

ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड (नींबू पानी) ऑर्डर किए थे। एक लेमोनेड की कीमत ₹179 थी, यानी दो के लिए ₹358 हुए।कैफे ने पहले ₹17.90 का 5% डिस्काउंट दिया, लेकिन फिर स्टैंडर्ड GST (CGST और SGST) के साथ ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर 5% यानी ₹17.01 अलग से जोड़ दिए। इस तरह ग्राहक का कुल बिल ₹374 हो गया।

बिल में क्या है

यह बिल Theo Cafe का है। बिल के मुताबिक ग्राहक ने दो लेमोनेड्स का ऑर्डर दिया था। हर लेमोनेड की कीमत 179 रुपये है। मतलब कि दोनों का दाम 358 रुपये हुआ। इस पर पांच फीसदी यानी 19.90 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है। इसके ऊपर CGST (2.5 percent) और SGST (2.5 percent) वसूला गया है। इसके बाद ” Gas Crisis Charge ” जोड़ा गया है। वह पांच फीसदी यानी 17.01 रुपये लिया गया है। राउंडिंग ऑफ करने के बाद टोटल बिल 374 रुपये का बना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related