हाथों में चूड़ा और लाल जोड़े में लड़खड़ाती दुल्हन… लड़की का नशे की हालत में वीडियो वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से एक लड़की का नशे की हालत में वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ये लड़की ठीक से चल भी नहीं पा रही है। वो अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। नशा इतना कि वह एक कदम चल नहीं सकती थी। वीडियो में दिख रहा है कि इस लड़की के हाथ में चूड़ा है, जो ये इशारा कर रहा है कि इसकी हाल ही में शादी हुई है। जिस व्यक्ति ने ये वीडियो शूट किया उसने ये भी बताया है कि ये इलाका आम आदमी पार्टी की विधायक जीवन जोत कौर का है और जगह का नाम है अमृतसर का मकबूलपुरा।

ये वीडियो को देखकर लग रहा था कि लड़की किसी भी वक्त गिर सकती है। वीडियो में हाथों में चूढ़ा पहने नई दुल्हन की तरह दिख रही इस लड़की के पैर डगमगा रहे हैं। संभलने के लिए वो एक ही जगह पर काफी देर तक खड़ी रहती है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस लड़की की पहचान कर ली है, लेकिन उसका नाम, पता पुलिस ने शेयर नहीं किया है। ये लड़की मकबूलपुरा की ही रहने वाली है। अब पुलिस ने इसे रिहैब सेंटर में भेज दिया है। मकबूलपुरा के जिस इलाके का ये वीडियो है, वहां पास में ही पुलिस चौकी है। लेकिन पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती।

ड्रग्स की डोज लेने आती हैं लड़कियां
midiya ko इसी जगह का एक और वीडियो मिला, जो नशे से परेशान लोकल लोगों ने शूट किया था। इस वीडियो में रिक्शे पर बैठी दो लड़कियां दिख रही हैं। जो इस इलाके में ड्रग्स की डोज लेने आईं थी। लोकल लोग उन्हें पहचानते थे वो अक्सर वहां आती हैं, इसलिए उनका वीडियो बना लिया। इन लड़कियों ने कहा कि वो ड्रग्स लेने आई हैं। यहां खुलेआम मिलता है। एक लड़की ने तो कहा कि वो पिछले 10 साल से नशा ले रही है और नशा लेने के लिए यहां आती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related