BREAKING: Who is going to raise slogans of Pakistan Zindabad in Bharat Jodo Yatra? Congress gave clarification
भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि इस यात्रा के दौरान विवादित नारे लगाये गए हैं। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक वीडियो ट्वीट कर ऐसा आरोप लगाया है।
ट्वीट में लिखा है कि ‘राहुल गांधी की खरगोन पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान विवादित नारे लगाना कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता को उजागर कर रहा है, इसके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।’ नीचे वीडियो का लिंक भी शेयर किया गया है।
मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने भी ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विवादित नारे लगाये गए हैं। कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल के जरिये इसे ट्वीट किया गया था और बाद में हटा दिया गया, लेकिन सच तो सामने आ ही चुका है कि कांग्रेस के दिल में क्या है।
भारत जोड़ो यात्रा विवाद पर कांग्रेस ने दी सफाई –
मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, ”हमने यात्रा के दौरान ऐसा कोई नारा नहीं सुना। ” हजारों लोगों को राहुल गांधी के समर्थन में सामने आते देख भाजपा हैरान है। इसके उलट केके मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस साजिश के लिए संघ और भाजपा की विचारधारा वाले किसी शख्स को रैली में भेजा गया होगा। लोकेंद्र पाराशर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटिया रणनीति हमारे अटल उद्देश्यों को हिला नहीं पाएगी।
