BREAKING : सुपरस्टार रजनीकांत की सेहत खराब, अस्पताल में भर्ती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Superstar Rajinikanth’s health deteriorates, admitted to hospital

डेस्क। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार 30 सितंबर की देर रात चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि उनके पेट में तेज दर्द था। वहीं, कुछ ने बताया कि ब्लडप्रेशर की दिक्कत के कारण उन्हें एडमिट किया गया था। हालांकि खबर ये भी है कि 1 अक्टूबर को उनकी कुछ और जांच होंगी।

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, 73 साल के रजनीकांत की मंगलवार 1 अक्टूबर को हार्ट से संबंधी कोई सर्जरी की जाएगी। ANI के मुताबिक, रजनीकांत को सोमवार 30 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया था। बताया गया कि उनके पेट में बहुत तेज दर्द था। लेकिन फिलहाल अब वह ठीक हैं।

रजनीकांत पहले भी हो चुके हैं भर्ती –

बता दें कि 4 साल पहले, 2020 में एक्टर को हाई ब्लडप्रेशर और थकावट की शिकायत थी, जिसके बाद उनको भर्ती किया गया था। लेकिन बाद में उनका बीपी स्थिर होने के बाद उनको छुट्टी दे दी गई थी और आराम करने की सलाह दी गई थी।

रजनीकांत का 8 साल पहले हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट –

रजनीकांत का 1 अक्टूबर को हार्ट से जुड़ी कोई सर्जरी होनी है लेकिन इसके पहले 2016 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल ने उनको एक हफ्ते आराम करने की सलाह दी थी।

रजनीकांत की आने वाली फिल्मरजनीकांत और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘वेट्टैयान’ 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘वेट्टैयान’ रजनीकांत की 170वीं फिल्म है। इससे पहले, प्रोडक्शन कंपनी ने रजनीकांत के 73वें जन्मदिन पर फिल्म का टाइटल टीजर जारी किया था। इसमें फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह, मंजू वारियर और दुशारा विजयन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related