BREAKING NEWS : गोल्ड की आस टूटते ही विनेश फोगाट की हालत बिगड़ी, अस्पताल में ऐडमिट, पीएम ने किया X पर पोस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: Vinesh Phogat’s condition worsened as her hopes for gold were shattered, admitted to hospital, PM posted on

नई दिल्ली। ओलंपिक में स्वर्ण पदक की उम्मीद कर रही भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को बुधवार को बड़ा झटका लगा है। विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किया गया। अपनी कैटेगरी में उनका वजन 100 ग्राम अधिक होने का आरोप लगा है जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। ऐसे में 50 किलोग्राम वर्ग में कुश्ती के फाइनल में पहुंची विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले के पहले अयोग्य घोषित किया गया है। आज ही इस मुकाबले का फाइनल होना है। माना जा रहा है कि भारत इस फैसले को चैलेंज कर सकता है।

वही, गोल्ड की आस टूटते ही विनेश फोगाट बेहोश होकर गिर पड़ी, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि वो डिहाइड्रेशन का शिकार हुई हैं। कही ना कही उन्हें मालूम था कि वो ओवर वेट हैं, जिस वजह से उन्होंने रात भर कुछ ना खाया और पिया। विनेश फोगाट लगातार वर्कआउट कर रही थी।

वहीं भारतीय पहलवान विनेश फोगट के पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने विनेश को प्रत्साहित भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “विनेश, आप चैंपियनों में एक चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है।

उन्होंने कहा कि, काश मैं शब्दों में उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूँ। साथ ही, मुझे पता है कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब तुम्हारे साथ हैं।”

बता दें कि, विनेश फोगाट ने एक दिन पहले ही एक दिन में तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब उनका मुकाबला फाइनल में होना था लेकिन उसके पहले ही उन्हें झटका लगा है। दरअसल, विनेश फोगाट एक प्रमुख भारतीय पहलवान हैं, जो महिला पहलवानी में अपनी उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध हैं। वे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और कई मेडल भी जीत चुकी हैं।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!     ASIAN GAMES 2026:...

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...

CG TEACHER SUSPENSION: कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित! 

CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!     CG TEACHER SUSPENSION:...