BREAKING NEWS: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांच लाख इनामी नक्सली गिरफ्तार

Date:

BREAKING NEWS: बीजापुर। बीजापुर जिले के बसागुडा थाना इलाके के जंगल से एक हार्ड कोर नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। यही नहीं गिरफ्तार किए गए नक्सली पर पांच लाख का इनाम भी रखा गया था। जो 4 से ज्यादा बड़ी घटनाओं में शामिल था। Asp चंद्रकांत गौवर्ना ने बताया कि, थाना बासागुड़ा एवं उसूर क्षेत्रान्तर्गत कई घटनाओं में शामिल था। थाना बासागुड़ा में कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया। बता दें कि, जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत थाना बासागुड़ा और कोबरा की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान मिली सूचना के आधार पर चिलकापल्ली के जंगल से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन प्लाटून नम्बर 09 के पीपीसीएम ( पी पी सी एम (प्लाटुन पार्टी कमेटी मेंबर ) बारसे जोगा उम्र 36 वर्ष को पकड़ा गया। वहीं पकड़े गए माओवादी पर आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास योजना के तहत 5 लाख का इनाम घोषित था। पकड़े गए माओवादी के कब्जे से विस्फोटक टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी साहित्य एवं लोहे का चाकूनुमा हथियार बरामद किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 साल… पत्रकारिता का महाउत्सव

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 years... a grand celebration...

CHHATTISGARH : 21 साल बाद पलटा फैसला!

CHHATTISGARH : Decision reversed after 21 years! रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

CG BUS DEATH : चलती बस में मौत!

CG BUS DEATH : Death in a moving bus! बलरामपुर....