BREAKING NEWS : CM भूपेश ने जगदलपुर में किया झंडा वंदन, प्रदेश के लिए की कई बड़ी घोषणाएं, जानिए आपको क्या मिला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जगदलपुर। देश में आज 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जहां राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गणतंत्र की परंपरा का निर्वहन करते हुए झंडा वंदन किया, तो प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की अनुपम धरा बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

आज 73 वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर की धरा से प्रदेश वासियों को कई बड़ी सौगातें दी हैं। जिसमें प्रमुख ये हैं —

  • खरीफ वर्ष 2022—23 से प्रदेश में दलहन फसल जैसे मूंग, उड़द, अरहर की भी खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी।
  • श्रमिक परिवार की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत प्रथम दो पुत्रियों के लिए 20—20 हजार एकमुश्त राशि देय होगी।
  • लर्निंग लायसेंस की प्रकिया का सरलीकरण एवं प्रदेश में युवा रोजगार हेतु परिवहन सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।
  • रिहायशी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के नियमितीकरण के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे।
  • प्रदेश में अनियमित भवनों के निय​मितीकरण के लिए इसी साल प्रावधान किया जाएगा।
  • नगर निगम के बाहर निवेश क्षेत्रों में 500 वर्ग मीटर तक के भूखंडों के लिए बगैर मानवीय हस्तक्षेप के ​भवन अनुज्ञा जारी की जाएगी।
  • वृक्ष कटाई अनुमति नियमों में भी सरलीकरण का प्रस्ताव प्रावधानित किया जाएगा।
  • प्रदेश में 5 दिवसीय कार्यप्रणाली लागू होगी।
  • नल कनेक्शन बगैर मानवीय हस्तक्षेप पूर्ण होगा
  •  ग्रामीण क्षेत्रों में भी शासकीय भूमि पट्टा फ्री होल्ड किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना प्रदेश के सभी निकायों में शुरु की जाएगी।

शासकीय कर्मचारियों की अशंदायी योजना में सरकार की भागीदारी 14 प्रतिशत की जाएगी।

  • प्रदेश में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने ‘शहीद गुंडाधुर’ राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी प्रारंभ की जाएगी।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में ‘महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ’ का गठन किया जाएगा।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related