BREAKING NEWS: Ban imposed on 50 Indian companies!
रायपुर डेस्क: यूरोपीय यूनियन(EU) ने भारत की 50 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
EU ने एलान किया कि वह भारत और अन्य देशों की उन 50 कंपनियों पर एक्सपोर्ट कंट्रोल के उपाय लागू करेगा, जो रूस की सेना के साथ सीधे कारोबार करती हैं।
EU ने ऐलान किया कि भारत-चीन और तुर्कीये समेत कई देशों की 50 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है। ये सभी कंपनियां रूस की सेना के साथ सीधे कारोबार करती है।
EU ने ये फैसला रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से लिया है, लेकिन इससे सिर्फ रूस ही नहीं, तमाम देश प्रभावित होंगे।
ये उपाय यूक्रेन में मॉस्को के सैन्य अभियान को वित्तपोषित करने और बनाए रखने की क्षमता पर लगाम लगाने के लिए किए जा रहे हैं।
EU के प्रस्तावित पैकेज में उन बैंकों, हथियार निर्माताओं, तेल व्यापारियों, रिफाइनरियों और क्रिप्टो ऑपरेटरों को टारगेट किया गया है, जो तीसरे देशों में स्थित हैं और उन पर रूस को मौजूदा प्रतिबंधों से बचने में मदद करने का आरोप है।
करीब 90 बैंकों की संपत्ति जब्त की जा सकती है जबकि रूस और अन्य देशों के 30 से अधिक बैंकों के साथ लेनदेन पर और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
इसके अलावा 11 क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म पर भी ट्रांजैक्शन बैन लगाने की तैयारी है।

