BREAKING: Mafia don Atiq Ahmed reached Naini jail, heavy security all around ..
बाहुबली नेता अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज के नैनी जेल पहुंचाया जा चुका है. यूपी पुलिस की टीम रविवार शाम को अतीक को लेकर साबरमती जेल से निकली थी. 1300 किलोमीटर का सफर तय कर काफिले ने सोमवार को करीब 4.30 बजे प्रयागराज की सीमा में प्रवेश किया था. इसके बाद करीब 5.30 बजे काफिला नैनी जेल पहुंचा.
#WATCH | Security at Prayagraj's Naini Central Jail as mafia-turned-politician Atiq Ahmed and his brother Ashraf are being brought here by police today, in connection with a murder case pic.twitter.com/cPBiDW7lxk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 27, 2023
अतीक को 6 गाड़ियों के काफिले से यूपी के प्रयागराज लाया गया, जिनमें 2 वज्र वाहन भी हैं. अतीक को वज्र वाहन से ही लाया गया. अतीक को लाने वाली टीम में 45 पुलिसकर्मी शामिल थे. अतीक की मंगलवार को कोर्ट में उसकी पेशी होनी है. उमेश पाल के अपहरण मामले में अतीक आरोपी है. कोर्ट इस मामले में 28 मार्च को फैसला सुनाएगी.

