ब्रेकिंग: गुरु बालदास का भाजपा में प्रवेश, कहा- सामाजिक तौर पर कांग्रेस में बहुत उपेक्षा हुई, सम्मान मिला तो इधर आ गए…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई है. भेदभाव किया. समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया. सम्मान मिला तो इधर आ गए. सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास ने यह बात भाजपा में प्रवेश से पहले मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर आरोप मढ़ते हुए कही. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है.

बता दें कि सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास आज भाजपा में प्रवेश करने जा रहा हैं. रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव के पहले गुरु बालदास कांग्रेस में शामिल हुए थे. लेकिन कोई पद नहीं मिलने से काफी दिनों से नाराज चल रहे थे.

गुरु बालदास का प्रदेश के एससी सीटों पर बड़ा प्रभाव है. छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति के लिए 10 सीट आरक्षित है, वहीं लगभग 50 सीटों पर अनुसूचित जाति का सीधा प्रभाव है. गुरु बालदास को पार्टी में प्रवेश कर भाजपा सतनामी समाज के वोट बैंक को साधने का काम कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : डबल मर्डर में नया मोड़

CHHATTISGARH CRIME : New twist in double murder सूरजपुर, 12...

CHHATTISGARH : पटवारियों की हड़ताल, अब क्या होगा?

CHHATTISGARH : Patwaris' strike, what will happen now? रायपुर, 12...