BREAKING : नहीं रहे फेंमस यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान, पिता है पहलवान ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: Famous YouTuber Agastya Chauhan is no more, father is a wrestler ..

बुधवार की सुबह करीब 10 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट 46 (गांव श्यारौल के समीप) एक बाइक राइडर की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही बाइक राइडर की मौत हो गई। वह साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली लौट रहे थे। बाइक के नंबर के जरिये पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क कर मृतक के परिवार वालों को खबर देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उत्तराखंड के कनॉट प्लेस देहरादून निवासी निवासी 22 वर्षीय अगस्त्य चौहान पुत्र जितेंद्र चौहान बाइक राइडर के साथ ही यू-ट्यूबर थे। यू-ट्यूबरों की मीटिंग में शामिल होने के लिए देहरादून से दिल्ली आए थे। बताते हैं कि दिल्ली में बैठक से पहले अपने चार बाइक राइडर्स साथियों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर बाइक राइडिंग के लिए निकले थे।

बाइक राइडिंग करते हुए दिल्ली लौटते समय बुधवार की सुबह 10 बजे टप्पल सीमा में प्वाइंट 46 पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टक्कर लगते ही उनका हेलमेट सिर से निकल गया और सड़क पर सिर टकराने से चेहरा क्षत-विक्षत हो गया। इससे मौके पर ही अगस्त्य की मौत हो गई। उनके साथी बाइक राइडिंग करते हुए आगे निकल चुके थे। बताते हैं कि हादसे के दौरान उनकी कावासाकी बाइक की स्पीड 200 से ऊपर थी। वो डिवाइडर से टकराई और ऑन स्पॉट डेथ हो गई।

बेटी को विदेश भेजने दिल्ली जा रहे थे पिता, रास्ते में मिली सूचना –

अगस्त्य के पिता जितेंद्र चौहान पहलवान हैं। पहलवानी में कई मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि बेटी को विदेश भेजने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी रास्ते में बेटे के साथ अनहोनी की सूचना मिली। अगस्त्य की मौत की खबर से माता-पिता के साथ ही उसकी बहन का रोकर बुरा हाल था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related