BREAKING : CISF जवान का खौफनाक कदम, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

Date:

BREAKING: Dreadful step of CISF jawan, shot himself with service rifle

डेस्क। चंडीगढ़ स्थित पंजाब-हरियाणा सचिवालय में तैनात एक CISF जवान ने बेहद खौफनाक कदम उठा डाला। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जवान का नाम नागा अर्जुन बताया जाता है और वह पीछे से कर्नाटक का रहने वाला था। नागा अर्जुन CISF में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसकी उम्र अभी करीब 35 साल के आसपास थी। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की सूचना CISF के आलाधिकारियों को भी दे दी गई है।

रविवार सुबह 4 बजे के आसपास मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ जवान नागा अर्जुन ने रविवार सुबह 4 बजे के आसपास खुद को गोली मारी. अचानक गोली चलने की तेज आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद अन्य जवान और कर्मी फौरन भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि नागा अर्जुन को गोली लगी थी और वह खून से लथपथ था। अन्य जवानों ने जब नागा अर्जुन को उठाने की कोशिश की तो वह उठा नहीं। उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी CISF के आलाधिकारियों के साथ-साथ चंडीगढ़ पुलिस को दी गई।

क्यों मारी गोली? जांच जारी

बहराल, अभी यह पता नहीं चल सका है कि सीआईएसएफ जवान नागा अर्जुन ने अपनी जिंदगी खत्म करने का यह कदम क्यों उठाया? ऐसी क्या बात रही कि उसने अपनी जान ही दे दी। क्या उसे कोई विभागीय या ड्यूटी समस्या थी या फिर पारिवारिक? हालांकि, माना जा रहा कि जवान नागा अर्जुन ने मानसिक तौर पर परेशान होने के बाद ही यह कदम उठाया है। फिलहाल जांच जारी है।

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : रेणु पिल्ले को मिला बड़ा पद!

CG BREAKING: Renu Pillai gets a big post! रायपुर. रायपुर...

BHABANIPUR SEAT UPDATE : सीएम ममता बनर्जी हारी चुनाव …

BHABANIPUR SEAT UPDATE : CM Mamata Banerjee lost the...

CG RAPE CASE: प्रशासन का बुलडोजर एक्शन!

CG Rape Case: Administration's Bulldozer Action! CG RAPE CASE :...