BREAKING : यूपी STF का बड़ा एनकाउंटर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

लखनऊ/सहारनपुर, 21 दिसंबर। यूपी एसटीएफ मुख्यालय की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। 20-21 दिसंबर की रात मुठभेड़ के बाद 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश सिराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि बुलंदशहर में 50 हजार के इनामी आजाद उर्फ जुबैर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।

एसटीएफ के मुताबिक, हत्या के मामले में वांछित और 1 लाख का इनामी सिराज अहमद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से सुल्तानपुर से सहारनपुर आ रहा था। सूचना मिलने पर STF ने गंगोह थाना क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख सिराज ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पुलिस और 50 हजार के इनामी बदमाश आजाद उर्फ जुबैर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से जुबैर घायल हो गया था, जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके से अवैध पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

एसटीएफ ने सिराज अहमद के पास से दो पिस्टल (30 बोर और 32 बोर), भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, खोखा, चार मोबाइल फोन, दो वाई-फाई डोंगल, बाइक और आधार कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सिराज पर हत्या, हत्या के प्रयास और रासुका समेत करीब 30 संगीन मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था।

दो अलग-अलग एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई के बाद यूपी पुलिस और STF ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related