BREAKING : दूल्हा सहित 5 लोगों की मौत, 6 लोगों की हालत गंभीर, बोलेरो और ट्रेक्टर की टक्कर

Date:

BREAKING: 5 people including groom died, 6 people in critical condition, Bolero and tractor collision

हरदोई। भीषण सड़क हादसे में दुल्हे समेत 5 लोगों की मौत हो गयी। घटना हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव की है। पाली की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो और अनंगपुर की ओर से आ रही गन्ने से भरी ट्राली में टक्कर हो गई। इस भिड़ंत के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो में सवार दूल्हा, उस के बहनोई सहित पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में पहले दो की मौत की सूचना आई थी। 6 बाराती घायल हो हुए थे। उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही थी।

घायलों को हरदोई जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीन अन्य की मौत की सूचना आई है। पांच मौतों ने वर और वधु दोनों पक्ष के घरों में मातम जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पचदेवरा पुलिस के साथ सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजवाया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

हरपालपुर के ग्राम कुड़हा के देवेश की शाहजहांपुर के ग्राम अभायन से शादी तय हुई थी। बताते हैं कि शुक्रवार की रात वाहनों में सवार होकर बराती शाहजहांपुर के कांट थाना के अभायन गांव जा रहे थे। एक बोलरो में दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर, बहनोई विपनेश सहित आठ लोग सवार थे। पचदेवरा के ग्राम दरियाबाद के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की बोलेरो से टक्कर हो गई, जिसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजवाहा में जा गिरी।हादसे में दूल्हे के बहनोई विपनेश और एक बच्चे अतुल की मौके पर ही मौत हो गई और दूल्हा सहित छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों की अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान दूल्हा देवेश, उसके पिता ओमवीर और सुमित को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इनके अलावा राजेश, जगतपाल और अंकित का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय व पचदेवरा थाना प्रभारी गंगाप्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related