BORE BAASI: Crowd gathers at former MLA’s home; everyone left stunned by his simplicity!
BORE BAASI: आज 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के दिन छत्तीसगढ़ में पूर्व की कांग्रेस सरकार बोरे बासी दिवस के रूप में मनाती थी।
उसी परंपरा के तहत पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा जी के निवास पर “बोरे बासी” का विशेष आयोजन किया गया जिसमें सादगी, अपनापन और पारंपरिक मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
सभी लोगो ने बोरे-बासी का आनंद लेते हुए प्रदेश की लोक संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित और संवर्धित करने का संदेश दिया।
‘बोरे-बासी’ को छत्तीसगढ़ की पहचान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताते हुए इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में धनेंद्र साहू जी, अमरजीत भगत जी एवं अरुण वोरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

