BOLLYWOOD MASALA : टाइगर और कार्तिक को एक साथ डेट कर रही मशहूर एक्ट्रेस ….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

The famous actress who is dating Tiger and Karthik together….

मुंबई। कृति सेनॉन इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 में कृति सेनॉन को फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कृति सेनॉन बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विथ करण 7’ में टाइगर श्रॉफ के साथ काउच शेयर करती दिखाई देंगी। इस शो पर कृति सेनॉन ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कभी भी टाइगर श्रॉफ और कार्तिक आर्यन को डेट नहीं किया है।

करण जौहर के चैट शो पर जब कृति सेनॉन की लव लाइफ के बारे में सवाल किए गए थे, तो एक्ट्रेस ने कई बड़े खुलासे किए। कृति सेनॉन ने बताया कि उन्होंने कभी भी डेब्यू फिल्म ‘हीरोपंती’ के को-स्टार टाइगर श्रॉफ को डेट नहीं किया। टाइगर श्रॉफ को डेट ना करने का कारण बताते हुए कृति सेनॉन ने कहा, ‘वो बहुत ज्यादा फ्लिप और समरसॉल्ट करते हैं।’ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की अफवाहों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि वो बहुत अच्छे हैं लेकिन मैंने कार्तिक को डेट नहीं किया।

कृति सेनॉन को हाल ही में बॉलीवुड हॉटी आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। करण ने कहा कि कृति और आदित्य को उनकी पार्टी में एक कोने में “कैनूडलिंग” करते देखा गया था। इसका जवाब देते हुए कृति सेनॉन ने कहा, ‘हम एक साथ अच्छे लगते हैं लेकिन आप मुझे जानते हैं, मैं एक कोने में नहीं बैठती!। हां हम उस पार्टी में बातें कर रहे थे और आदित्य अच्छे इंसान हैं।’ एक्ट्रेस ने बात करते हुए खुलासा किया कि वो आदित्य कोड डेट नहीं कर रही हैं और हम दोनों की म्यूजिक सेंसिबिलिटी मैच नहीं करती हैं।

रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो कृति सेनॉन और आदित्य रॉय कपूर आने वाले दिनों में संजय लीला भंसाली की नेक्स्ट में दिखाई दे सकते हैं। दोनों की जोड़ी को एक साथ बड़े परदे पर देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 आतंकियों को घोषित किया गया आतंकी

UAPA TERRORIST LIST 2026 : 23 terrorists declared terrorists रायपुर।...

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : बद्रीनाथ में भी चंदा कांड?

BADRINATH DONATION CONTROVERSY : Donation scandal in Badrinath too? रायपुर...