अश्लील वीडियो बनाकर दोस्त को किया ब्लैकमेल, परेशान युवक ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बरेली : एक युवक ने पहले अपने दोस्त का अश्लील वीडियो बनाया और उसके साथ गलत काम किया. इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा. वहीं ब्लैकमेलिंग से परेशान दोस्त ने परेशान होकर होटल के कमरे में ले जाकर युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया. इस दौरान दोनों ने धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है l दोस्तों की कमरे में चीख-पुकार सुनकर होटल में अफरा-तफरी मच गई. जब होटल का कमरा खोला गया तो दोनों खून से लथपथ पड़े हुए थे. इसके बाद तुरंत दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

लंबे समय से थी दोस्ती
दरअसल बरेली के थाना 12वीं क्षेत्र के रहने वाला एक युवक और उसके पास ही रहने वाले नगर निगम के कर्मचारी से बहुत लंबे समय से दोस्ती है. बताया यह भी जा रहा है कि दोनों दोस्त समलैंगिक हैं. दोनों दोस्त होटल में कमरा लेकर रहते थे. प्राइवेट पार्ट काटने के आरोपी युवक ने अपने दोस्त पर आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसने उसके साथ गलत काम किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली. इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा, जब उसने इसका विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा.

होटल में रुके थे दोनों दोस्त
वहीं शुक्रवार को बरेली जंक्शन के पास होटल में कमरा लेकर दोनों रुके थे. इस दौरान किसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने तलवार से एक दूसरे पर हमला कर दिया और एक ने दूसरे का प्राइवेट पार्ट काट दिया. उसने बताया कि मेरे बार-बार समझाने के बाद भी मेरा दोस्त अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था, इसी बात को लेकर मैंने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद लोगों ने जैसे ही होटल में चीख-पुकार सुनी तो लोग इकट्ठे हो गए और कमरा खोल कर देखा तो दोनों खून से लथपथ पड़े थे. दोनों दोस्तों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

तहरीर के आधान पर होगी कार्रवाई
वहीं इस पूरे मामले में कोतवाली क्षेत्र की चौकी जंक्शन के इंचार्ज सौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दोस्तों में आपस में मारपीट हुई है और एक ने दूसरे का प्राइवेट पार्ट काट दिया है. होटल में जाकर पूरी जांच-पड़ताल की गई है. फिलहाल अभी किसी ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर नहीं दी है. जैसे ही पुलिस को तहरीर दी जाएगी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR: जवानों ने साझा किए एकता नगर के अविस्मरणीय अनुभव

RAIPUR: Soldiers shared unforgettable experiences from Ekta Nagar   रायपुर, 04...

AMIT JOGI NEWS : अमित जोगी फरार ?

AMIT JOGI NEWS : Amit Jogi absconding? रायपुर। जनता कांग्रेस...

BIG BREAKING: रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

BIG BREAKING: Ravi Uppal arrested in Dubai   रायपुर डेस्क: महादेव...