BJYM निकालेगी विकास तीर्थ बाईक रैली… मोदी सरकार के 8 साल के दौरान प्रदेश में हुए कामों के साथ ही रमन सरकार के कामों को हाईलाइट करेगी भाजयुमो…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजयुमो प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में बाइक रैली निकालने जा रहा है। बाइक रैली के जरिए भाजयुमो मोदी सरकार के 8 साल के दौरान प्रदेश में हुए कामों के साथ ही भाजपा की रमन सरकार के समय हुए इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण कार्यों की पहचान करेगी साथ ही उसको हाईलाइट करते हुए जनता तक पहुंचाएगी। भाजयुमो ने इसे विकास तीर्थ बाइक रैली नाम दिया है। इस दौरान युवा प्रतिभाओं के सम्मान के साथ ही मंडल स्तर पर प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी।

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया, प्रदेश भर में मंडल स्तर पर युवा अचीवर्स और इन्फ्लुएंसर्स की सूची तैयार की गई है। भाजयुमो कार्यकर्ता 5 जून से 15 जून के बीच इन अचीवर्स और प्रभावशाली युवाओं तक पहुंचेंगे। उन्हें सम्मानित और प्रोत्साहित करेंगे। भाजयुमो 6 जून से 15 जून के बीच प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में विकास तीर्थ बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।

ओबीसी मोर्चा का सफाई अभियान आज
ओबीसी माेर्चा की रायपुर ईकाई रविवार को राजधानी में साफ सफाई करेगी। मोर्चा के रायपुर जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया, 5 जून को राजधानी रायपुर के सभी 16 मंडलो में कुआं, तालाब, गार्डन, मंदिर, चौक- चौराहों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सफाई मित्रो का सम्मान भी किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : कृषि अधिकारी पर FIR, जानिए मामला

CHHATTISGARH : FIR against agriculture officer, know the matter बलौदाबाजार,...

CHHATTISGARH : डॉक्टर्स फेडरेशन की नई टीम घोषित

CHHATTISGARH : New team of Doctors Federation announced रायपुर, 22...