NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा की प्रेस वार्ता सम्पन्न

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़.आज जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर 12 बजे द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई.

जिसमे अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश के सह प्रभारी एवं छतीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया,जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार,जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र प्रताप ,अनुसूचित
जनजाति मोर्चा के जिले के अध्यक्ष रामनाथ बैगा उपस्थित हुए।

प्रेस से चर्चा के दौरान सह प्रभारी सत्यानंद राठिया ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से देश में पहली बार जनजाति समुदाय की महिला राष्ट्रपति बनने जा रही है। ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा हैं। पत्रकारों के इस सवाल पर कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का कहना है भाजपा आदिवासी प्रत्याशी का दिखावा कर रही है, जबकि उसे आदिवासियों के हितों से कोई लेना देना नही है, पर उन्होंने कहा कि मैं भूपेश बघेल की बात का पूर्णत: खंडन करता हूं। केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने 60 साल राज किया परंतु कभी भी किसी चुकी प्रदेश आबादी का 32 प्रतिशत हिस्सा जनजाति समुदाय का है, अतः कांग्रेस को निर्विरोध रूप से एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देना चाहिए।आजादी के अमृत महोत्सव मतलब 75 वीं सालगिरहा पर जनजाति समुदाय से किसी महिला का राष्ट्रपति बनना देश के लिए गौरव की बात है। काग्रेस का विरोध समझ से बाहर है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG FAKE GOLD GANG : नकली सोने का खेल बेनकाब!

CG FAKE GOLD GANG : Fake gold game exposed! रायपुर....

MISIR BESRA ARRESTED : मिसिर बेसरा गिरफ्तार!

MISIR BESRA ARRESTED : Misir Besra arrested! रायपुर। झारखंड पुलिस...

CRUDE OIL PRICE : तेल फिर हुआ महंगा!

CRUDE OIL PRICE : Oil becomes expensive again! रायपुर। मिडिल...