साइंस कॉलेज में बन रही चौपाटी के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल

Date:

 

पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता ने दिया धरना,किया चक्काजाम

एजुकेशन हब में चौपाटी नहीं बनने देंगे:मूणत

मूणत ने दिया नगर निगम प्रशासन के 1 जनवरी तक का अल्टीमेटम , उसके बाद बैठेंगे अनिश्चितकालीन धरने पर

गरीब लोगो को डराकर की जा रही कार्यवाही,लेकिन महादेव एप के सरगनाओ पर नहीं: मूणत

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव एप के मामले में प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास बनाई जा रही चौपाटी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को साइंस चौपाटी के विरोध में धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल , वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीनल चौबे ,प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव श्री अशोक पांडेय प्रदेश कार्यसमिति भाजपा,नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा समेत कई पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

*1 जनवरी तक करूंगा इंतज़ार,फिर बैठूंगा अनिश्चितकालीन धरने पर:मूणत*

राजेश मूणत ने कहा कि राजकुमार कॉलेज से लेकर टाटीबंध चौक तक 240 फ़ीट टियर रोड है। इस रोड के ऊपर कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। मूणत ने कहा कि अगर प्रशासन को शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान समझ नहीं आ रहा है,तो हमसे आकर मिल लें। मुझे आश्चर्य लगता है कि प्रशासनिक अधिकारीयों की बुद्धि कहां घास चरने गई है। उन्होंने कहा कि साईंस कॉलेज में राज्योत्सव समेत कई बड़े कार्यक्रम होते हैं। इस क्षेत्र में एनआईआईटी , दीनदयाल ऑडिटोरियम, हॉकी स्टेडियम ,रविशंकर विश्वविद्यालय, आयुर्वेदिक कॉलेज ,नालंदा परिसर है,लेकिन इस एजुकेशन हब में प्रशासन चौपाटी बनाना चाहता है।मूणत ने कहा कि एक जनवरी तक भाजपा इंतज़ार करेगी,उसके बाद जब तक चौपाटी बंद नहीं की जाती तब तक अनिश्चितकालीन धरने में बैठ जाऊंगा।

*सेंट्रल लाइब्रेरी के पीछे भी चौपाटी बनाने का प्लान: मूणत*

मूणत ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन सेंट्रल लाइब्रेरी के पीछे भी चौपाटी बनाना चाहता है। झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओ की मूर्ति तक नहीं लगा सके हैं। कांग्रेस नेता मूर्ति नहीं लगा सकते, बस अपनी वाहवाही लूटने के लिए मुफ्त में आंसू बहाते हैं। मुणत ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नियम कायदे बताने वाले नगर निगम कमिश्नर और पूरी कांग्रेस पार्टी आ जाएं, सबका जवाब देने के लिए तैयार हूं।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि तेलीबांधा तालाब का सौंदर्यीकरण करने से पहले वहां रहने वाले 1700 परिवार को हाऊसिंग बोर्ड से मकान लेकर शिफ्ट किया। लेकिन उस सुंदर तालाब का महापौर एज़ाज़ ढेबर ने व्यावसायिककरण कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि मै जो भी आरोप लगता हूं डंके की चोट पर लगता हूं,जिसका उत्तर मुख्यमंत्री भी नहीं दे नहीं पाते हैं ।

*मुझे लोग बोलते हैं ,आप 3 बार के मंत्री हैं,शहर मामले मत पड़िये,लेकिन किसी को तो बोलना पड़ेगा*

मूणत ने कहा कि नगर निगम प्रशासन से संबद्ध लोग छोटी -मोटी दुकान और खोमचा चलाने वालों को धमकाकर वसूली करते हैं। एक समुदाय विशेष के लोग पूरे शहर में आतंक मचा रहे हैं लेकिन प्रशासन के पास उन्हें कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं है।

मूणत ने कहा कि रायपुर निगम के कमिश्नर लोगों को धमकाते हैं, जबकि एमआईसी मेंबर के शहर के अंदर अवैध निर्माण हैं। लोग मुझसे बोलते हैं कि आप मंत्री रहे हैं,शहर के मामले में मत बोलिए,लेकिन जब प्रशासन बेलगाम हो जाये,तब मैदान पर आना पड़ता है।

*महादेव एप के आरोपियों को दिया जा रहा है संरक्षण,सबूत देने के लिए तैयार हूं: मूणत*

मूणत ने कहा कि रायपुर के एसपी यह सवाल सुन लें , महादेव एप कौन चलाता है? उसका संचालन किसके संरक्षण में हो रहा है ? मोहन नगर थाने ,दुर्ग और भिलाई में रिपोर्ट है ? उन्होंने आगे कहा कि महादेव एप घोटाले में छोटी मोटी मछलियों को पकड़ कर फंसाया जा रहा है,जबकि एपी ऑफिस में बैठा एक एसआई खुले आम ,इस घोटाले के आरोपियों को संरक्षण दे रहा है और इस बात के सबूत मैं देने के लिए तैयार हूं। छत्तीसगढ़ के भीतर एक और एप बन गया है। पूर्व मंत्री मूणत कहा कि मोहननगर थाने में महादेव एप के सरगनों की नामजद रिपोर्ट है,लेकिन उन्हें पकड़ने की जगह छोटे मोटा सट्टा खिलाने वालों को पकड़ा जा रहा है।

*प्रदर्शन में शामिल शामिल होने वाले प्रमुख नेताओ के नाम*

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयंती पटेल ,श्री संजय श्रीवास्तव ,श्रीचंद सुंदरानी जी, अशोक पांडेय, श्री ओकार बैस जी, श्री रमेश सिंह ठाकुर जी, श्रीमती मीनल चौबे जी,श्री सत्यम दुवा जी, श्री बजरंग खंडेलवाल जी, श्री श्याम चक्रवर्ती जी, श्री नवीन शर्मा , श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी, श्री आशू चंद्रवंशी जी, श्री ललित जयसिंह जी, श्री अमरजीत छाबड़ा जी, श्रीमती मनीषा चंद्राकर जी, श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी श्री बजरंग खंडेलवाल जीए श्री नवीन शर्मा जीए श्री पुरषोत्तम देवांगन जीए श्री गोवर्धन खंडेलवाल जी,श्री आशु चंद्रवंशी जी श्री गोपी साहू जी युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री अमित मैसेरी जी युवा मोर्चा जिलाध्यक्षए श्री गोविंदा गुप्ता जी मंडल अध्यक्ष श्री बी श्रीनिवास राव श्री भुपेन्द्र ठाकुर श्री प्रितम ठाकुर श्री अनिल सोनकर श्री संजय सिंह जीए श्री राजीव श्रीवास श्री विकास सेठिया श्री संतोष साहू श्री दिनेश शर्मा श्री नवीन सिंह श्री पुरषोत्तम मोहले श्री गजानंद साहू युवा मोर्चा प्रभारी,श्री अश्वनी विश्वकर्मा श्री प्रणय साहू श्री ऋतुराज शर्मा श्री वासु ठाकुर श्री विशाल पाण्डेय श्री शंकर साहू श्री आशीष त्रिपाठी,श्री शुभांकर द्विवेदी श्री विनय जैन श्री चंद्रप्रकाश शर्मा श्री सुरेन्द्र साहू ,श्रीमती कमलेश वर्मा जी, श्री नारद कौशल जी, श्रीमती टेसु नंद किशोर साहू जी, श्रीमती सुशीला धीवर जी, श्रीमतीर विश्वदिनी पाण्डेय जी, डॉ प्रमोद कुमार साहू जी, श्री तिलक पटेल जी, श्री सुर्यकांत राठौर जी, श्री विनोद अग्रवाल जी, श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू जी, श्रीमती कामिनी पुरूषोत्तम देवांगन जी, श्री सुनील चंद्राकर जी, श्री कुंवर रजयंत ध्रुव जी, श्री भोला राम साहू जी, श्रीमती सुमन प्रजापति जी, श्री रोहित कुमार साहू जी, श्रीमती सीमा संतोष साहू जी, श्री दीपक जायसवाल जी, श्रीमती मधु चंद्रवंशी जी, श्री मृत्युमजय दुबे जी, श्रीमती सरिता आकाश दुबे जी, श्रीमती डॉ. सीमा कंदोई जी, श्री रवि ध्रुव जी, श्रीमती सावित्री जगमोहन साहू जी, श्री चंद्रपाल धनगर जी, श्री मनोज वर्मा जी, श्रीमती सरिता वर्मा जी,

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT : NH-30 पर हादसा, DRG जवान की मौत

CG ACCIDENT : Accident on NH-30, DRG jawan dies जगदलपुर।...

CENTRAL GOVERNMENT GUIDELINES : ‘वंदे मातरम्’ पहले, फिर ‘जन गण मन’

CENTRAL GOVERNMENT GUIDELINES : 'Vande Mataram' first, then 'Jana...