गुवाहाटी नगर निगम में BJP का दबदबा, कांग्रेस-AAP का हुआ खस्ता हाल

Date:

नई दिल्ली। गुवाहाटी नगर निगम (Guwahati Municipal Corporation Election) के नतीजे आज घोषित किए जा रहे है। जीएमसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, असम गण परिषद, आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कई अन्य सियासी पार्टियां मैदान में हैं। वहीं नतीजों की बात करें तो भाजपा जीत का परचम लहराते हुए दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों का हाल खस्ता होते नजर आ रहा है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को नगर निगम चुनाव में 57 सीटों पर वोटिंग हुई थी। खास बात ये भी है कि पहली बार वोटिंग के लिए ईवीएम का प्रयोग किया गया। बता दें कि 60 सीटों वाले जीएमसी में भाजपा के तीन उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जिसके बाद 57 सीटों के लिए 22 अप्रैल को वोटों की गिनती होगी।

शुरुआती नतीजे की बात करें, तो भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 11 वार्ड पर जीत हासिल कर ली है,जबकि 22 वार्डों में आगे चल रही है। वहीं भाजपा की सहयोगी दल एजीपी ने 2 सीटें जीत ली है। इसके अलावा असम जातीय परिषद (एजेपी) ने 1 वार्ड (वार्ड नंबर 1) जीत मिली है। इसके अलावा गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमा रही केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का बुरा हाल होते दिखाई दे रहा है। फिलहाल आप ने एक सीट पर जीत जीत ली है

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG Teachers Recruitment: सीएम साय की घोषणा पर अमल, 5000 शिक्षकों की भर्ती को वित्त विभाग की मिली मंजूरी

CG Teachers Recruitment: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व...

RAIPUR BREAKING: नवविवाहिता सुसाइड मामले पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

RAIPUR BREAKING:रायपुर। थाना डीडी नगर क्षेत्र में नवविवाहिता मंजूषा...

Suspend News: प्रधानमंत्री पर सोशल मीडिया में टिप्पणी करना पड़ा भारी, सहायक शिक्षक को किया  निलंबित

Suspend News: बलरामपुर। जिले की प्राथमिक शाला मक्याठी में पदस्थ...