BJP PRESS CONFRENCE : बघेल सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर ही करोड़ों का घोटाला – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Date:

BJP PRESS CONFERENCE: Scam worth crores only on the dream project of Baghel government – Leader of Opposition Narayan Chandel

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूपेश सरकार पर जमकर हमला किया है। नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश सरकार घोटालों की सरकार है। बघेल सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर ही करोड़ों का घोटाला हुआ है।

नारायण चंदेल ने राज्य सरकार पर 169 करोड़ो रुपए के गोबर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस घोटाले को बिहार के चारा घोटाले से बड़ा बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को कायदे से इसकी सीबीआई जांच कराने की सिफारिश केंद्र से करनी चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंदेल ने कहा कि गाय,गोबर,गौठान, नरवा और घुरवा, प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट की राज्य में जैसी दुर्गति हुई है, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार की बाकी योजनाओं और कार्यों का क्या हुआ होगा।

नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर संगठन के जरिए 948 गौठानों का निरीक्षण कराया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगह गौठानों पर ताले लगे थे,अनेक स्थानों पर गौ माता के लिए न तो पैरा का इंतजाम था और ना ही पानी का,यहां गायों की देखरेख करने के लिए कोई व्यक्ति भी तैनात नहीं था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related