CG BREAKING : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओ नोटिस …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Show cause notice issued to BJYM state president Ravi Bhagat…

रायपुर, 26 जुलाई 2025। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उन्हें सोशल मीडिया पर पार्टी के नेताओं के खिलाफ लगातार दुश्मनाना टिप्पणी करने और अनुशासनहीनता के आरोप में जवाब तलब किया गया है।

नोटिस के अनुसार, रवि भगत द्वारा की जा रही गतिविधियां पार्टी की गरिमा के खिलाफ हैं और उन्हें अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा गया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा ने यह नोटिस जारी किया है।

7 दिन में मांगा जवाब

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि रवि भगत को 7 दिन के भीतर यह स्पष्ट करना होगा कि उनके खिलाफ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासन क्यों न किया जाए। यदि वे जवाब नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related