BIJAPUR HOSTEL CASE : आदिवासी छात्रा की गर्भावस्था मामला, कांग्रेस जांच समिति की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIJAPUR HOSTEL CASE : Pregnancy case of tribal girl student, big revelation in the report of Congress investigation committee

बीजापुर, 26 जुलाई 2025. बीजापुर जिले के भोपालपटनम कन्या छात्रावास में 12वीं की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के गर्भवती होने के सनसनीखेज मामले में शनिवार को कांग्रेस की नौ सदस्यीय जांच समिति ने घटनास्थल का दौरा किया। भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में पहुंची इस टीम ने छात्रावास के कर्मचारी, अधीक्षक, छात्राएं, शिक्षक व डॉक्टरों से चर्चा की। जांच में गंभीर लापरवाही और मामले को दबाने की कोशिशें सामने आईं।

जांच समिति का आरोप –

विधायक सावित्री मंडावी ने बीजापुर में प्रेस वार्ता कर कहा –

छात्रा की गर्भावस्था छिपाई गई।

परिजनों को डराया-धमकाया गया।

छात्रा को जबरन घर भेजने का दबाव डाला गया।

अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित परिवार से जांच समिति को मिलने नहीं दिया गया।

विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में आदिवासी, किसान, महिलाएं और युवा सुरक्षित नहीं हैं। यह प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता है।

सख्त कार्रवाई की मांग –

सावित्री मंडावी ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र बीजापुर में माता-पिता बच्चों को सुरक्षा की उम्मीद से छात्रावास भेजते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं। उन्होंने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

प्रेस वार्ता में मौजूद नेता –

विधायक विक्रम मंडावी

कांग्रेस जिला अध्यक्ष लालू राठौर

जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा

नौ सदस्यीय जांच समिति के सदस्य

मामला कैसे सामने आया –

24 जुलाई को 12वीं की छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर जब जिला अस्पताल ले जाया गया, तब मेडिकल जांच में वह तीन माह की गर्भवती पाई गई। छात्रा बालिका आदिवासी छात्रावास में रह रही थी। इस खुलासे के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related