भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन… जानिए क्या है वजह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अंबिकापुर। जिले के गाड़ाघाट शराब दुकान के सामने भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में पूर्णतः शराबबंदी को लेकर वादा किया था, लेकिन अबतक शराब बंदी नही हुई है.जिसे देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शराब दुकान का शटर गिराकर विरोध प्रदर्शन किया.इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने कहा जिस तरह से कांग्रेस सरकार आने से पहले इस सरकार ने पूर्णतः शराबबंदी की बात कही थी, मगर शराबबंदी नहीं होने की वजह से शराब के नशे में छेड़छाड़ ,बलात्कार जैसी घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही है।

साथ शराब के नशे में कोई अपना बेटा खो रहा है तो कोई अपना पति..यही वजह है कि आज शराब दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन कर अपने किए गए वादे को याद दिलाया है.

वहीं भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा है कि सरकार पूर्णता शराबबंदी नहीं करती है तो आने वाले समय में सीएम हाउस का घेराव भी किया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related