BJP महिला मोर्चा राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत ने कहा-जांजगीर कांड पर चुप क्यों हैं प्रियंका गांधी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। जांजगीर में हुए 55 साल की महिला के दुष्कर्म मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। रायपुर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत ने इस घटना पर बयान जारी किया है। भारद्वाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में हुई इस गंभीर घटना पर प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं। देश के कुछ राज्यों में चुनाव के दौरान महिला अधिकारों की बात करने वाली प्रियंका गांधी अब कहां हैं।

दीप्ति ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का राज्य है। इसे शांति के द्वीप के रूप में जाना जाता है, लेकिन जिस तरह से छत्तीसगढ़ में महिला असुरक्षित है और प्रदेश अशांत हो गया है इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार हैं। कथित तौर पर महिला सुरक्षा की बात करने वाली प्रियंका गांधी को इस मामले में भी कुछ कहना चाहिए।

दीप्ति जांजगीर में हुए विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यहां अवैध नशे का कारोबार फैला हुआ है। जिसके कारण ही महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित नहीं है और अपराध की घटनाएं प्रदेश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। दीप्ति ने जांजगीर कांड की तुलना दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड से की। उन्होंने कहा यहां निर्भया पार्ट टू हुआ है। इससे दुखद क्या हो सकता है कि एक निगरानीशुदा बदमाश जघन्य अपराध की घटना को अंजाम देता है और उसके बाद भी पुलिस को इसकी खबर नहीं होती।

विधानसभा में पेश आंकड़ों का जिक्र करते हुए दीप्ति ने कहा कि आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड है कि छत्तीसगढ़ में इन 37 महीनों में 5153 अनाचार के मामले दर्ज किए गए हैं। हर पांच घंटे में एक महिला अनाचार की शिकार हुई है यह बेहद ही दुर्भाग्य जनक है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित है उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...