BJP LIST BREAKING : भाजपा की पहली सूची में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्री, 28 महिला भी, 195 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम एक CLICK में जानिए यहां ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP LIST BREAKING: In the first list of BJP, 34 Union Ministers including PM Modi, 28 women too, know the names of 195 Lok Sabha candidates in one CLICK here..

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में 29 फरवरी को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए थे, जिसकी घोषणा आज हम कर रहे हैं. विनोद तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा 34 मंत्रियों को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है.

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बीजेपी की पहली सूची में 28 महिलाएं, 27 एसटी, 18 एसटी और 18 ओबीसी और 47 युवा नेता शामिल हैं, जिनको लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह गांधीनगर, मनसुख मांडवीया पोरबंदर, राजनाथ सिंह लखनऊ, जितेंद्र सिंह उधमपुर, किरेन रिजिजू अरुणाचल ईस्ट, स्मृति ईरानी अमेठी, सर्बानंद सोनोवाल असम के तापिर गांव डिब्रूगढ़, संजीव बालियान मुज्जफरनगर, निसिथ प्रमाणिक कूच बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. गुजरात की अन्य सीटों में विनोद चावड़ा कच्छ से, भरूच से मनसुख वसावा और नवसारी से सीआर पाटिल चुनाव लड़ेंगे. छत्तीसगढ़ में सरोज पांडेय कोरबा, विजय बघेल दुर्ग, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से चुनाव लड़ेंगे. जम्मू से जुगल किशोर शर्मा भाजपा के उम्मीदवार होंगे. हजारीबाग से मनीष जायसवाल चुनाव लड़ेंगे. जयंत सिन्हा इस सीट से वर्तमान सांसद हैं.

दिल्ली की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान –

बीजेपी ने दिल्ली की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, बांसुरी स्वराज को सेंट्रल दिल्ली, कमलकित सहरावत को पश्चिमी दिल्ली और रामवीर बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है.

विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवराज चौहान –

मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना, खजुराहो से वीडी शर्मा, भोपाल से आलोक शर्मा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

राजस्थान की अलवर सीट से चुनाव लड़ेंगे भूपेंद्र यादव –

भाजपा ने राजस्थान की बीकानेर सीट से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भरोसा जताया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव अलवर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. पीपी चौधरी पाली से, गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से, कैलाश चौधरी बाड़मेर से, ओम बिरला कोटा से, सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ से और दुष्यंत सिंह झालावाड़ से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से लड़ेंगे चुनाव –

बीजेपी ने केरल की मल्लापुरम सीट से डॉ अब्दुल सलाम, त्रिशूर से सुरेश गोपी, तिरुवनंतपुरम से केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को टिकट दिया है.

भाजपा ने यूपी की 51 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है, इनमें से 47 सीटों पर 2019 के ही उम्मीदवार रिपीट हुए हैं. भाजपा ने सिर्फ 4 सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related