2024 LOKSABHA ELECTION BREAKING : शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया को मौका, भाजपा ने मध्य प्रदेश की 24 सीट पर की नामों की घोषणा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

2024 LOKSABHA ELECTION BREAKING: Chance for Shivraj Singh Chauhan, Jyotiraditya Scindia, BJP announces names on 24 seats of Madhya Pradesh.

भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। दिल्ली मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 195 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश की 24 सीट पर घोषणा की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव लड़ेंगे। छिंदवाड़ा , इंदौर ,उज्जैन धार, बालाघाट को होल्ड किया गया है। 2 पूर्व मुख्यमंत्री का नाम इस लिस्ट में शामिल है। युवा 47 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। 28 सीटों पर महिलाएं चुनाव लड़ेंगी।

मध्य प्रदेश से इन नामों का किया ऐलान –

मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर

भिंड- संध्या राय

ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा

गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया

सागर- लता वानखेड़े

टीकमगढ़- वीरेंद्र खटीक

दमोह- राहुल लोधी

खजुराहो- वीडी शर्मा

सतना- गणेश सिंह

रीवा- जनार्दन मिश्रा

सीधी- डॉ राजेश मिश्रा

शहडोल- हिमाद्री सिंह

जबलपुर- आशीष दुबे

मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते

होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी

विदिशा- शिवराज सिंह चौहान

भोपाल- आलोक शर्मा

राजगढ़- रोडमल नागर

देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी

मंदसौर- सुधीर गुप्ता

रतलाम- अनीता नगर सिंह चौहान

खरगोन- गजेंद्र पटेल

खंडवा- नरेश्वर पाटिल

बैतूल- दुर्गादास उइके

दिल्ली मुख्यालय में कुछ देर पहले बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी जिसके बाद सभी प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लग गई है। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम को लेकर कई बार बैठकें हुईं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली जाकर बैठक में शामिल हुए थे। केंद्रीय नेतृत्व में विचार मंथन करने के बाद आखिरकार लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related