BJP LEADER DAUGHTER GANGRAPE : भाजपा नेत्री ने 13 साल की बेटी का प्रेमी और दोस्तों से कराया गैंगरेप

Date:

BJP LEADER DAUGHTER GANGRAPE : BJP leader got her 13-year-old daughter gang-raped by her boyfriend and friends

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेत्री थी, उसने अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी को अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के हवाले कर सामूहिक दुष्कर्म करवाया। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। BJP नेत्री को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

घुमाने के बहाने बेटी को बनाया शिकार

रानीपुर पुलिस के अनुसार, पीड़िता किशोरी ने बताया कि जनवरी 2025 में उसकी मां और प्रेमी सुमित पटवाल उसे घुमाने के बहाने कार में भेल स्टेडियम के पास ले गए, जहां शराब पिलाकर उसे अपने प्रेमी और दोस्त शुभम के हवाले कर दिया। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने खुलासा किया कि मां ने उसे धमकी दी थी – “ये सब करना ही पड़ेगा।”

इसके बाद किशोरी को आगरा, वृंदावन और हरिद्वार के होटलों में ले जाया गया, जहां उसके साथ बार-बार गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने किशोरी और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पिता के पास पहुंची बेटी, बताया सच

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति से अलग रह रही थी और बेटी को साथ लेकर चली गई थी। बेटा पिता के पास था। कुछ महीनों बाद किशोरी किसी तरह पिता के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पिता ने रानीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

5 घंटे की पूछताछ में खुला पूरा राज

पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने में करीब 5 घंटे लगाए। उसने रो-रोकर मां और आरोपियों की दरिंदगी की दास्तान बयां की। उसने बताया कि मां खुद ही उसे कार से जंगल ले गई थी और आरोपियों को सौंप दिया। वह चीखती रही, लेकिन मां ने कोई मदद नहीं की।

नेत्री के रुतबे की भी खुली पोल

जांच में पता चला है कि महिला नेत्री BJP में कुछ ही समय में बड़ा पद हासिल कर चुकी थी और लग्जरी गाड़ियों में घूमती थी। वर्ष 2024 में उस पर कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी, जिसके बाद उसे महिला मोर्चा के पद से हटा दिया गया था।

POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में FIR

SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामला गंभीर है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई। महिला और सुमित पटवाल को शिवमूर्ति चौक के पास युग रेजीडेंसी होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी शुभम की तलाश जारी है।

FIR में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), 351(3), 3(5) BNS, व POCSO एक्ट की धारा 3(क)/4(2), 5(l)/6, 16/17 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

BJP ने की सख्त कार्रवाई

घटना के बाद BJP ने आरोपी महिला नेत्री को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की। पार्टी ने 2024 में पहले भी शिकायत मिलने पर उसे पद से हटाया था।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related