ACCIDENT BREAKING : गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पलटा ट्रक, 7 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT BREAKING : Truck overturns on devotees returning from Ganga bath, 7 dead

रीवा। रीवा जिले के सोहागी पहाड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सीमेंट की शीट से लदा एक भारी ट्रक चलते ऑटो पर पलट गया।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल

हादसे में मारे गए लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के वक्त सभी यात्री एक ऑटो में सवार थे और प्रयागराज से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। सभी मृतक मऊगंज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

घायलों की हालत गंभीर

ट्रक के पलटने से ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। तीन घायल यात्रियों को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है। ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है, जो मौके से फरार बताया जा रहा है।

शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे से मऊगंज सहित पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। गंगा स्नान जैसी धार्मिक यात्रा के बाद इस प्रकार की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related