यूजर चार्ज,संपत्ति कर आधा पर भाजपा पार्षद मांगेगे महापौर से जवाब,अन्यथा नहीं चलने देंगे सभा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। नगर निगम की सामान्य सभा को लेकर आज भाजपा पार्षद दल की बैठक एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष श्रीचन्द सुन्दरानी , नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे एवं उपनेता मनोज वर्मा की उपस्थिति में हुई । बैठक में सभी पार्षदों ने विचार विमर्श कर निर्णय किया कि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा पार्षद दल एकमुश्त यूजर चार्ज वसूली को वापस लेने , सम्पत्ति कर आधा करने औऱ गोल बाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक देने के नाम पर विकास शुल्क और निर्माण शुल्क के नाम पर 1000 रुपये प्रति वर्गफीट की वसूली का विरोध करते हुए महापौर से जवाब माँगेंगे जब तक उक्त विषयों पर महापौर का स्पष्ट जवाब नहीं आता तब तक भाजपा पार्षद दल सदन नही चलने देंगे .
भाजपा पार्षद दल का स्पष्ट मानना है की महापौर एजाज ढेबर के पिछले 2 वर्ष के कार्यकाल में वार्डो के विकास कार्य ठप्प पड़े है । पार्षदों और जनता की मांगों पर भी विकास कार्य महापौर नही करवा पा रहे हैं । तुंहर सरकार तुंहर द्वार में आये 7000 आवेदन जो सड़क नाली बिजली के खम्भों और अन्य विकास कार्यो से सम्बंधित थे जिसके लिए 24 करोड़ की राशि नगर निगम ने राज्य शासन से माँगी थी वह राशि भी  महापौर सरकार से नही ला पाएं हैं । यही कारण है कि महापौर और कांग्रेस की परिषद जनता और व्यापारियों से यूजर चार्ज , सम्पत्ति कर , और विकास शुल्क के नाम पर अनाप शनाप वसूली करने का दबाव बना रही हैं वसूल रही है । भाजपा पार्षद दल कल महापौर से भी सीधा और स्पष्ट जवाब माँगेगी .भाजपा पार्षदों को नेता प्रतिपक्ष  मीनल चौबे , पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर , पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे , जोन अध्यक्ष प्रमोद साहू ने सम्बोधित किया और संचालन उपनेता मनोज वर्मा ने किया ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related