CG CRIME : Temple priest brutally murdered, attacked with a sharp weapon
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर के परसाकापा गांव से सामने आया है, जहां पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सुबह करीब 6 बजे पुजारी की मां मंदिर पहुंची तो खून से लथपथ बेटे की लाश देखकर दंग रह गई। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि धारदार चाकू से सिर पर कई वार कर पुजारी की हत्या की गई है।
सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। प्रारंभिक आशंका है कि मंदिर में चोरी के इरादे से आए आरोपी को पुजारी ने रोका, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
