CG ATTACK : Congress leader’s son attacked with knife
रायपुर। बिलासपुर में शनिवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र में Lakhiram Auditorium के पास चाकूबाजी की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे आदित्य और उसके दोस्तों पर चार युवकों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि आदित्य अपने दोस्तों के साथ ऑडिटोरियम के पास भेल खाने गया था। इसी दौरान पास में खड़े चार युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य युवकों को भी हल्की चोटें आई हैं।
पुरानी रंजिश बनी वजह?
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे पुराना विवाद कारण हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
सूचना मिलते ही Civil Lines Police Station Bilaspur की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और आसपास के लोगों में दहशत देखी जा रही है।

