BILASPUR JAIL : सेंट्रल जेल में बंद युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR JAIL : There was uproar due to the death of a youth lodged in Central Jail, the family members accused the jail administration of negligence

बिलासपुर, 19 मई 2025। BILASPUR JAIL सेंट्रल जेल बिलासपुर में बंद एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है। मृतक की पहचान मस्तूरी निवासी कन्हैया सोनी के रूप में हुई है, जो दो महीने पहले मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब उसकी मौत को लेकर परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

BILASPUR JAIL परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले ही वे जेल में कन्हैया से मिलने पहुंचे थे और उस समय वह बिल्कुल स्वस्थ था। लेकिन सोमवार देर रात जेल प्रशासन ने सूचना दी कि कन्हैया को सांस लेने में तकलीफ के कारण सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

BILASPUR JAIL मृतक युवक के खिलाफ BNS की धारा 115(2)(B) के तहत मारपीट का मामला दर्ज था। घटना के बाद कन्हैया का शव पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने समय पर इलाज नहीं करवाया, जिससे उसकी जान चली गई।

BILASPUR JAIL इस दुखद घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है। उसकी मां बेसुध हो चुकी है और परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।

फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related