BILASPUR VIRAL VIDEO : गरबा वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR VIRAL VIDEO : Police takes major action on Garba video, 9 arrested

बिलासपुर। गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टल जैसी वस्तु दिखाने वाले वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को एक शिकायतकर्ता ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक महिला और उसके महिला-पुरुष सहयोगियों ने गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीते हुए और पिस्टल जैसी वस्तु हाथ में लेकर वीडियो बनाया। इसे गरबा टिकट और मेकअप के प्रचार के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया गया था।

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि वीडियो में दिखाई गई गतिविधियां भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के विपरीत हैं और युवाओं पर गलत असर डाल सकती हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध वीडियो के आधार पर अपराध क्रमांक 1390/2026 दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 3(5) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बाउंड ओवर भी कराया जा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी

बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि लाइक, व्यूज या प्रचार के लिए धार्मिक प्रतीकों और सांस्कृतिक परंपराओं का आपत्तिजनक इस्तेमाल करने या हथियार जैसी वस्तुएं दिखाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और आपत्तिजनक सामग्री बिना सत्यापन आगे साझा नहीं करने की अपील की है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related