BIJAPUR BREAKING : धान बेचने गए ग्रामीण की नक्‍सलियों ने की हत्या, कुल्हाड़ी और चाकू से हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIJAPUR BREAKING: Naxalites killed villager who went to sell paddy, attacked with ax and knife

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्‍सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने धान बेचने गए ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्‍सलियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है। मृतक का नाम राममूर्ति गटपल्ली है। नक्‍सलियों ने उसूर धान उपार्जन केन्द्र में वारदात को अंजाम दिया है। घटना उसूर थानाक्षेत्र का है। घटना के बाद बीजापुर पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार बीजापुर के ग्राम पोलमपल्ली निवासी 34 वर्ष राममूर्ति गटपल्ली की उसूर धान उपार्जन केंद्र में हत्‍या कर दी गई। किसान की हत्‍या के पीछे नक्‍सलियाें का हाथ बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार चार-पांच नक्सली आज सुबह 10 बजे उसूर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, यहां नक्‍सलियों ने राममूर्ति की कुल्‍हाड़ी और चाकू से हमलाकर बेरहमी से हत्‍या कर दी। घटना के बाद धान खरीदी केंद्र में अफरातफरी मच गई। लोग भाग खड़े हुए।

मृतक किसान विगत 10 वर्षों से उसूर में रहकर धान खरीदी केन्द्र में खरीदी-बिक्री का काम करता था। पुलिस इस घटना की मुख्‍य वजह पारिवारिक विवाद या आपसी रंजिश मान रही है। उसूर थाना के टीआई का कहना कि इस घटना के पीछे कौन हो सकता है, जांच के बाद पता चल‌ पायेगा।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related