BIHAR ELECTION CONGRESS OBSERVERS : कांग्रेस का चुनावी दांव ! बघेल, गहलोत और अधीर मैदान में …

Date:

BIHAR ELECTION CONGRESS OBSERVERS : Congress’s electoral strategy! Baghel, Gehlot, and Adhir are in the fray…

रायपुर डेस्क। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर की लिस्ट जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

इन तीनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव और चुनावी रणनीति को देखते हुए पार्टी ने बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की, जबकि बिहार कांग्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर साझा की।

भूपेश बघेल इससे पहले हिमाचल प्रदेश, झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में पार्टी के ऑब्जर्वर रह चुके हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली सीट पर भी उन्हें ही ऑब्जर्वर बनाया गया था, जब राहुल गांधी वहां से प्रत्याशी थे। वर्तमान में बघेल कांग्रेस महासचिव और पंजाब के प्रभारी हैं।

41 जिला ऑब्जर्वर भी नियुक्त

AICC ने तीनों सीनियर लीडरों के साथ 41 जिला चुनाव ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं। इनमें अविनाश पांडे, भक्त चरण दास, अजय राय, बी.वी. श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, इरफान अंसारी और अनिल चौधरी जैसे नाम शामिल हैं।

इससे पहले पार्टी बिहार के लिए 58 ऑब्जर्वर नियुक्त कर चुकी है, जिनमें चार महिलाएं अम्बा प्रसाद, अनुमा आचार्य, श्वेता सिंह और ममता देवी शामिल थीं। अम्बा प्रसाद झारखंड की विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हैं, जबकि अनुमा आचार्य भारतीय वायुसेना की पूर्व विंग कमांडर रह चुकी हैं।

RJD-कांग्रेस में सीट बंटवारे के संकेत

विधानसभा चुनाव में इस बार RJD और कांग्रेस के बीच सीटों का समीकरण बदल सकता है। 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 पर जीत दर्ज की थी, जबकि RJD ने 144 सीटों पर उतरकर 75 पर जीत हासिल की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बार RJD 138 सीटों, कांग्रेस 54 सीटों, वाम दल 30 सीटों और VIP 18 सीटों पर दावेदारी कर सकती है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...