BREAKING : छत्तीसगढ़ के 13 अफसर बिहार चुनाव के लिए नियुक्त …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING : 13 officers from Chhattisgarh appointed for Bihar elections…

रायपुर, 30 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के 11 आईएएस और 2 आईपीएस अफसरों को बिहार विधानसभा आम चुनाव और उपचुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सभी अधिकारियों को आगामी 3 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया गया है, जहां इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट सेंटर में उनकी ब्रीफिंग बैठक होगी।

निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सभी अधिकारी समय पर बैठक में उपस्थित हों। अनधिकृत अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा और इस स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपनी स्वीकृति भेजने और लिखित पुष्टि रिपोर्ट आयोग को देने के निर्देश दिए गए हैं।

इस आदेश पर आयोग के अवर सचिव एम.एल. मीना के हस्ताक्षर हैं।

पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए अफसरों की सूची

आईएएस अधिकारी : अब्दुल कैसर हक़, शम्मी आबिदी, भीम सिंह, शिखा राजपूत तिवारी, धर्मेश साहू, पीएस एल्मा, सारांश मित्तल, पुष्पेंद्र मीणा, तारण प्रकाश सिन्हा, विनीत नंदनवार, और रितुराज रघुवंशी।

आईपीएस अधिकारी : डी. रविशंकर और गिरजा शंकर जायसवाल।

इन अफसरों की जिम्मेदारी बिहार में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में निगरानी रखना होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1 करोड़ का गांजा पकड़ा!

CHHATTISGARH : Ganja worth Rs 1 crore seized! रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा...

CG CRIME NEWS: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार! 

CG Crime News: Father sexually assaults minor daughter!     कोंडागांव: छत्तीसगढ़...

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : अवैध खदान बनी कब्र!

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : Illegal mine becomes a...

NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!

NAKTI VILLAGE RAIPUR : BJP's big counterattack on Nakti! रायपुर....