रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चार लाख के गांजे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Date:

रायपुर। रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, 39 किलोग्राम गांजा के साथ 3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किए गए है। यथाना गंज को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नंबर 02 पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है और उसे बेचने क लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी गंज निरीक्षक दीपक पासवान को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

ट्रॉली बैग में छुपाकर रखे थे गांजा

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के 03 व्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियो ने अपना नाम विष्णु तोमर, अभिमन्यु बेहरा एवं अरूण मिश्रा होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे ट्राली बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 किलो 500 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 3,95,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया l

गिरफ्तार आरोपी 01. विष्णु तोमर पिता देवेन्द्र सिंह उम्र 19 साल निवासी पजैपुरा धौलपुर थाना धौलपुर जिला आगरा उत्तर प्रदेश। 02. अभिमन्यु बेहरा पिता अर्जुन बेहरा उम्र 19 साल निवासी मरूबसंत थाना महाकालापडा जिला केन्द्रपाडा उडीसा। 03. अरूण मिश्रा पिता तुलसी मिश्रा उम्र 23 साल निवासी टढारीकला सुम्रिम टेस्टमार्ट कालोनी थाना कंगलवाल जिला लुधियाना पंजाब।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related