बड़ी खबर : BJP की नूपुर शर्मा को क्यों मिली पहले सिर काटने की धमकी और फिर हो गया FIR? जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Why did Nupur Sharma of BJP get the threat of beheading first and then the FIR? Know the whole matter

डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने कहा है कि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही है। दरअसल वो टीवी न्यूज़ डिबेट कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थी और उसी दौरान उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। बहस ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर थी और उन्होंने मजाकिया अंदाज में पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक टिप्पणी कर दी, जिस पर विवाद शुरू हो गया। महाराष्ट्र, हैदराबाद समेत कई शहरों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।

नूपुर शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी चलाया गया और नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की गई। मुस्लिम संगठनों और नेताओं ने नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की है और उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। महाराष्ट्र में सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की तरफ से नूपुर शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

वहीं नूपुर शर्मा ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और रेप की धमकी मिल रही है। नूपुर शर्मा ने यह भी आरोप लगाया है कि ऑल्ट न्यूज़ के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के बाद उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हुई है। नूपुर शर्मा ने कहा कि उन्होंने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। बल्कि उन्होंने धार्मिक किताब के अनुसार लिखी गई बातों का ही उल्लेख किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related