BIG NEWS : सुपर स्टार के घर रिश्तों में आई दरार, ट्विटर पर ऐश्वर्या से अलग होने की दी जानकारी, फैंस हैरान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बॉलीवुड (Bollywood) के सुपर स्टार और दक्षिण सिने जगत में ख्यातिनाम रजनीकांत (Rajnikant) के घर रिश्तों में दरार आ गई है। सुपर स्टार की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajnikant ) और साउथ के एक्टर धनुष (Actor Dhanush) के की राहें 18 सालों के वैवाहिक रिश्ते के बाद टूट गया है। दोनों ही सेलेब्रिटीज (Celebrities) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते के टूटने की जानकारी दी है। धनुष और ऐश्वर्या को साउथ का पावर कपल माना जाता था। ऐसे में इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस को तगड़ा झटका लगा है।


ऐश्वर्या रजनीकांत  और धनुष
ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष

धनुष ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा – हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर इसी तरह का एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- कैप्शन की कोई जरूरत नहीं है…सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत!

2004 में साथ लिए थे 7 फेरे

धनुष ने 18 नवंबर 2004 को सुपरस्टार रजनीकांत (Super Star Rajnikant) की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या (Aishwarya) से शादी की थी। इन दोनों के बच्चों का नाम यात्रा और लिंगा है। धनुष ने ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘3’ में काम किया है। इन फिल्म का गाना ‘कोलावेरी डी’ 2011 का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था।

3 महीने में फैंस को दूसरा झटका

इससे पहले 2 अक्टूबर को साउथ की एक और हिट जोड़ी सामंथा और नागा चैतन्य ने भी तलाक का फैसला किया था। 6 अक्टूबर 2021 को ही सामंथा और नागा चैतन्य की शादी के चार साल पूरे होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही ये अलग हो गए। 3 महीने के भीतर धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने से फैंस को फिर से बड़ा झटका लगा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related