बड़ी खबर: फांसी के फंदे से लटकता मिला दारोगा की पत्नी और बेटे का शव, जांच में जुटी पुलिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में फांसी के फंदे से दारोगा की पत्नी और बेटे का लटकता शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बस्ती कोतवाली की कंपनी बाग पुलिस चौकी के प्रभारी पद पर तैनात दारोगा रिजवान अली की पत्नी रईसा (32 वर्ष) और बेटे शोएब (10 वर्ष) के शव मंगलवार देर रात खोरहवा गांव में किराये के मकान में रोशनदान पर फांसी के फंदे से लटकते पाए गए। सूत्रों के अनुसार, चौकी प्रभारी के साथ रहकर कोचिंग करने वाला छोटा भाई इरफान देर रात कहीं से लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
कमरे की खुली खिड़की से झांकने पर उसे रईसा और शोएब रोशनदान में लगे फांसी के फंदे से लटकते दिखे। इरफान के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग वहां आए। सूचना पाकर दारोगा रिजवान अली भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं लग सका है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

मथुरा में भी महिला ने लगा ली थी फांसी
तीन दिन पहले ही मथुरा कोतवाली इलाके में एक विवाहित महिला का शव रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसके बाद उसके मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, मृत पाई गई महिला एक कांग्रेस नेता की पुत्रवधू और जम्‍मू-कश्‍मीर में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी के छोटे भाई की पत्नी थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related