पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मोलॉय घटक के 6 ठिकानों पर CBI का छापा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी के मामले को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीमें आज टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मोलॉय घटक के तीन घरों सहित उनके 6 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इनमें से कोलकाता में 5 ठिकानों और आसनसोल में एक जगह पर सीबीआई की टीमें पहुंचीं हैं। गौरतलब है कि इस मामले में ईडी ने भी केस दर्ज किया हुआ है और पिछले दिनों ही मोलॉय घटक से पूछताछ की थी।

मंगलवार को मोलॉय घटक ने किया था अमित शाह पर ट्वीट
आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ही मोलॉय घटक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक ट्वीट किया था। मोलॉय घटक ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अमित शाह की निगरानी में देश की स्थिति इस समय भयावह है। यह कहना बिल्कुल सही होगा कि भारत के सबसे बड़े पप्पू अमित शाह पूरी तरह से एक आपदा हैं।’

टीएमसी के कई नेता केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर
गौरतलब है कि मोलॉय घटक पर सीबीआई की छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई है, जब टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित पार्टी के कई नेता केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर हैं। कोयला तस्करी के मामले में ईडी की टीम अभिषेक बनर्जी से भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। एसएससी घोटाले के मामले में इस समय टीएमसी से बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी जहां जेल में हैं, वहीं हाल ही में अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related