बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में फिर से आतंकी हमला, CRPF जवान पर फेंका ग्रेनेड

Date:

श्रीनगर: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले शनिवार को श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंके जाने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. श्रीनगर पुलिस ने ट्वीट किया, “आतंकवादियों ने अली जान रोड, ईदगाह पर सुरक्षा बलों की ओर एक ग्रेनेड फेंका. इससे सीआरपीएफ का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया.” पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. ग्रेनेड हमला जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के एक शिविर पर दो आतंकवादियों द्वारा तड़के किए गए हमले में भारतीय सेना के चार जवानों के मारे जाने के दो दिन बाद हुआ.

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में शुक्रवार को पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. घायल पुलिसकर्मी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है. दो दिन पहले ही बांदीपोरा में आतंकवादियों ने गैर-कश्मीरी मजदूर पर हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी थी. इससे पहले गुरुवार सुबह जम्मू के राजौरी में आतंकियों ने एक सैन्य कैंप पर फिदायीन हमला भी किया था.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...